मोबाइल पर धमकी देने और गाली गलौज करने के आरोप में उप मुखिया पुत्र ने मुखिया पर दर्ज कराई प्राथमिकी

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई है।

मोबाइल पर धमकी देने और गाली गलौज करने के आरोप में उप मुखिया पुत्र ने मुखिया पर दर्ज कराई प्राथमिकी
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अनुमण्डल अंतर्गत अगवानपुर पंचायत के मुखिया विनोद यादव के खिलाफ पंचायत की महिला उप मुखिया सोनिया देवी के पुत्र रणवीर कुमार ने मोबाइल पर धमकी देने और गाली गलौज करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। रणबीर ने बताया कि पंचायत के मुखिया अपराधिक और दबंग छवि के हैं।चुनाव के समय भी वह जेल से ही चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। पंचायत में मनमाने तरीके से विकास योजनाओं को लेकर अक्सर कहासुनी हुआ करता है। 
वही पंचायत के ग्रामीणों की मानें तो विकास योजनाओं में हस्तक्षेप को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुआ करता है। करीब एक महीना पहले भी इस तरह का मामला वायरल हुआ था।लेकिन आखिरकार बाढ़ थाने में अब उसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पंचायत के मुखिया का कहना है की पंचायत प्रतिनिधि उप मुखिया के तौर पर रणबीर की मां है। पर रणवीर अक्सर पंचायत में मनमानी किया करता है। और प्रखंड कार्यालय में भी स्थानीय ग्रामीणों को भ्रमित करने का काम करता है। जिसको लेकर कहासुनी हुई थी।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0