डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दोनो पक्षों द्वारा एक दर्जन लोगो पर प्राथमिकी दर्ज

सरस्वती पूजन के पश्चात फुलेलपुर मेंउरा गांव में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा था।

डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दोनो पक्षों द्वारा एक दर्जन लोगो पर प्राथमिकी दर्ज

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर मेउरा इलाके में सरस्वती पूजन पश्चात मूर्ति विसर्जन के क्रम में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में वर्तमान मुखिया सहित करीब एक दर्जन लोगों पर दोनों पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सरस्वती पूजन के पश्चात फुलेलपुर मेंउरा गांव में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा था। इसी क्रम में डीजे बजाने को लेकर एक गाने पर इस कदर विवाद हो गया की दोनों तरफ से ईट पत्थर तक चलने लगे।जिसमे कुछ लोग चोटिल भी हुए।इस मामले में फुलेल पुर मेउरा पंचायत के वर्तमान मुखिया अशोक चौधरी सहित करीब एक दर्जन लोगों को आरोपित करते हुए दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की दोनों पक्षों के द्वारा इस मामले में प्राथमिकी अथमलगोला थाना कांड संख्या 28/2023 और 29/2023 दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0