जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह द्वारा कार्यकर्ता सम्मान भोज का आयोजन

बाढ़ के अनुमण्डल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार एवं बाढ़ के ए एस पी अरविंद प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह द्वारा कार्यकर्ता सम्मान भोज का आयोजन

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़ --अनुमंडल अंतर्गत अजगरा बकवां पंचायत के पोखरपर गांव में रविवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद ललन सिंह के द्वारा बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता के सम्मान में भोज का आयोजन किया गया। भोज के लिए पंडाल लगाए गए थे तथा कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए कई काउंटर बनाये गए थे। पंडाल के अंदर जाने के लिए एक प्रवेश द्वार तथा एक निकास द्वार बनाया गया था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां पुलिस की भी चाक- चौबंद व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी हेतु वहां पर बाढ़ के अनुमण्डल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार एवं बाढ़ के ए एस पी अरविंद प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यकर्ता सह सम्मान भोज में राजद की मोकामा विधायक नीलम देवी तथा राजद के एमएलसी कार्तिकेय कुमार भी पहुंचे। विधायिका नीलम देवी ने भोज करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच घूम घूम कर देखने का कार्य किया। वहीं संसद लालन सिंह कार्यकर्ताओं को पूछ पूछ कर खिलाते हुए नजर आए तथा अपने हाथों से पानी की बोतल भी परस्ते नजर आए। सामूहिक सम्मान भोज में हज़ारों की संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए। एक तरफ जहां जदयू के तरफ से कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान भोज का आयोजन किया गया वहीं भाजपा के लोग इस पर कटाक्ष भी कर रहे हैं। भाजपा के बाढ़ जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह राजू ने कहा कि भोज कराने से जनता के मुद्दों की हकमारी हो रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ को जिला बनाने का मुद्दा अधर में लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी में मजदूरों से कमीशन लिया जा रहा है।उसका भी निष्पादन नही किया गया है। भोज से विकास नही होता है। अगके चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। वही पलटवार करते हुए महागठबंधन की ओर से महेश सिंह ने कहा कि भोज तो कार्यकर्ताओं के सम्मान में करा रहे हैं। चुनाव तो मुद्दों पर ही लड़ा जाएगा।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0