निजी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की इलाज के क्रम में हुई मौत ,परिजनों ने केंद्र प्रबंधन पर लगाया हत्या का आरोप
वहीँ इसकी सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने घंटों बवाल काटा।
भागलपुर--जिला अंतर्गत इसाकचक थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ के पासी टोला के निकट संचालित निजी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज जिसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसे नशा मुक्ति केंद्र के लोगों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिला के गोलपारा के रहने वाले अमरेश कुमार के रूप में हुई है।मृतक की पत्नी ख़ुशी कुमारी का साफ तौर पर कहना है कि मेरे पति के साथ नशा मुक्ति केंद्र वालों ने पहले बेरहमी से मारपीट की है। तब जाकर उनकी तबीयत खराब हुई और उसकी मौत हुई है।
मेरे पति की मौत का कारण नशा मुक्ति केंद्र वाले हैं साथ ही उन्होंने कहा कि जब मैं सदर अस्पताल अपने पति को ढूंढने गई तो काफी ढूंढने के बाद वह मिले इसके शरीर पर कई जगह चोट के दाग थे।साथ ही जब हम लोग वहां पहुंचे तो वहां से डॉक्टर और नर्स सभी नदारत हो चुके थे।मुझे इंसाफ चाहिए।वहीँ इसकी सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने घंटों बवाल काटा।फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में गंभीरता से जुट गई हैं।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
