बीपीएससी परीक्षा में अनियमितता को लेकर बिहार बंद के दौरान दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड

इस सरकार ने बिहार की जनता को जीते जी कफन ओढ़ा दिया है।

बीपीएससी परीक्षा में अनियमितता को लेकर बिहार बंद के दौरान दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड

रवि शंकर कुमार के साथ गौरव कुमार की रिपोर्ट//पटना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को बिहार बंद बुलाया। इस दौरान उनके समर्थकों ने सड़क पर उतकर जमकर बवाल काटा।प्रदर्शनकारियों की बेकाबू भीड़ ने पटना में दुकानों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की।इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए पप्पू यादव और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया।पप्पू यादव के समर्थक सुबह पटना साइंस कॉलेज के पास एकत्र हुए और पूर्णिया के सांसद द्वारा आहूत बंद को सफल बनाने के लिए वाहनों को रोकने का प्रयास किया। पप्पू यादव के समर्थकों ने 13 दिसंबर, 2024 को हुई संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए अशोक राजपथ पर BPSC के शीर्ष अधिकारियों का पुतला भी जलाया।प्रदर्शनकारी पटना में डाक बंगला चौराहे के पास सड़क पर बैठ गए और वाहनों की आवाजाही बाधित करने का प्रयास किया।पप्पू यादव ने दावा किया कि बंद को आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद का समर्थन प्राप्त है।अशोक राजपथ पर उनके समर्थकों ने छात्रों के साथ मिलकर टायर जलाए। पप्पू यादव ने कहा, 'जब सरकार और विपक्ष दोनों जनता की आवाज दबाने की कोशिश करते हैं तो उनके पास कफन के अलावा कुछ नहीं बचता।फिर सड़क पर उतरने के अलावा जनता को कोई रास्ता नहीं सूझता।इस सरकार ने बिहार की जनता को जीते जी कफन ओढ़ा दिया है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0