नौकरी के नाम पर पीड़ित को झारखंड से बख्तियारपुर बुलाया और झांसा देकर खाता से हजारों रुपए उड़ाया
नौकरी के नाम पर झांसा देने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश,4 अपराधी गिरफ्तार
अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना ग्रामीण-- खबर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से है जहां झारखंड के गोंडा जिले के निवासी विकास कुमार को नौकरी के नाम पर बख्तियारपुर स्टेशन बुलाकर अज्ञात जगह ले जाकर मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पिन पुछकर झांसा दिया गया कि आपका ज्वाइनिंग लेटर पोस्ट ऑफिस द्वारा पहुंचेगा।जिसके बाद उसे बख्तियारपुर स्टेशन पहूंचा दिया गया। बाद में पीड़ित को पता चला कि उसके खाते से 83000 ₹ की अवैध निकासी कर दी गई। जिसके बाद वादी के बख्तियारपुर थाने में लिखित शिकायत की गई। जिसके आधार पर सी सी टीवी फुटेज के अनुसार जांच के बाद मानवीय आधार पर पूछताछ के आधार पर सुरज कुमार उर्फ भजन कुमार पिता संजय कुमार की गिरफ्तारी हुई। जिसका पहचान बरियारपुर निवासी के रूप में हुई।जिसके बाद छापेमारी कर तीन और संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पटना से की गई जिनका पहचान विकास कुमार पिता शंभु राय,मोनु कुमार पिता रविंद्र राय,ग्राम- बरियारपुर, थाना- बख्तियारपुर के निवासी के रूप में तथा चौथे अभियुक्त पुलिस राय का पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के काला दियारा निवासी के रूप में हुई है।साथ में घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।पुलिस चारों आरोपी को गिरफ्तार कर आग्रतर कारवाई में जुट गई है। और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
