तीन अपहत मासूम बच्चियां सकुशल बरामद,गलत नियत से अपहरण करने वाले दो कबाड़ी गिरफ्तार
मासूम बच्चियों को चॉकलेट का प्रलोभन दे कर गलत काम के लिए अपहरण की घटना को अंजाम दिया करते थे।
अरशद रज़ा की रिपोर्ट//कैमूर--ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आरही है. गलत नियत से तीन नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर ले जा रहे अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वही अपहत बच्चियां भी सकुशल बरामद कर ली गई है. गिरफ्तार दोनों अपराधी भभुआ नगर के ही बताएं जाते है. जो भभुआ नगर और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो मे कबाड़ी बीनने का काम किया करते थे. गिरफ्तार अपराधियों मे मदन नोनिया का पुत्र छोटन चौहान और ददन चौहान का पुत्र रामबली चौहान है.बताया जाता है की गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने इससे पूर्व भी कई बार कुकर्म जैसे काम को अंजाम दे चुके है. हालांकि परिजनों द्वारा इस सम्बन्ध मे कोई संज्ञान नहीं लिया गया था.बताया जाता है की अपराधी पहले मासूम बच्चियों को चॉकलेट का प्रलोभन दे कर गलत काम के लिए अपहरण की घटना को अंजाम दिया करते थे।
इस संबंध मे एसडीपीओ भभुआ ने बताया की भभुआ थाना को सुचना प्राप्त हुई थी के शिवाजी नगर में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा तीन बच्चियों का अपहरण कर लिया गया है. तत्काल थानाध्यक्ष द्वारा संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन कर मौक़ा पर पहुंची और टीम द्वारा छापमारी कर कांड का उदभेदन किया गया साथ ही तीनो अपहत सकुशल बरामद करते हुए घटना मे शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.दोनो गिरफ्तार अपराधी पेशे से कबाड़ी का काम किया करते थे.यें पूर्व मे भी इस तरह के अपराध के काम को अनजाम दे चुके है. साथ ही आपराधिक इतिहास को खंगला भी जा रहा है. पुलिस जाँच मे लग गई है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों पर पक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
