एमपी एमएलए कोर्ट पटना के न्यायमूर्ति ने बैकठपुर के शिव मंदिर में बाबा का किया जलाभिषेक
न्यायाधीश ने कहा कि इस स्थान की चर्चा कई धर्म ग्रंथों में है।यहां आकर मन तृप्त हो गया।
कुमार सुधांशु की रिपोर्ट//फतुहा/खुसरूपुर- एमपी एमएलए कोर्ट पटना के न्यायाधीश अक्षय कुमार सिंह ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर बैकठपुर स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्रीगौरिशंकर बैकुंठनाथ मंदिर में स्थापित अद्वितीय शिवलिंग का पूजा अर्चना कर महादेव का जलाभिषेक किया।
मंदिर से जुड़े पंडा देवनाथ पांडेय ने न्यायाधीश की पूजा अर्चना कराई।पूजा अर्चना के बाद न्यायाधीश ने कहा कि इस स्थान की चर्चा कई धर्म ग्रंथों में है।यहां आकर मन तृप्त हो गया।न्यायाधीश के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा।मौके पर स्थानीय प्रशासन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
