मेरे नाम को पहचान बिहार से मिली है।इसलिए इस मिट्टी का कर्ज चुकाना है।- शिवदीप वामनराओ लांडे

एक ऐप भी लॉन्च किया जिसका नाम कनेक्ट विथ लांडे है।जो कि गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

मेरे नाम को पहचान बिहार से मिली है।इसलिए इस मिट्टी का कर्ज चुकाना है।- शिवदीप वामनराओ लांडे

गौरव कुमार की विशेष रिपोर्ट//पटना-- सुपर कॉप और सिंघम नाम से मशहूर बिहार के चर्चित आईपीएस शिवदीप वामनराओ लांडे ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ‘रन फॉर सेल्फ’ के बैनर तले किया गया। पूर्णिया में आईजी पद पर रहते हुए 19 सितंबर को अपने इस्तीफे की सूचना दे कर बिहार के लोगों को चौका दिया था। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी पत्नी ममता भी साथ में थी। इसी के साथ उन्होंने एक ऐप भी लॉन्च किया जिसका नाम कनेक्ट विथ लांडे है।जो कि गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान लांडे ने कहा कि मेरा जन्म भले ही महाराष्ट में हुआ है। मेरा नाम मेरे माता पिता ने रखा है लेकिन मेरे नाम को पहचान बिहार से मिली है। इसलिए इस मिट्टी का कर्ज चुकाना है। और बिहार के लिए काम करना है।बिहार के युवाओं की ऊर्जा को एक चैनलाइज माध्यम से सही दिशा में लगाना है। उन्होंने कहा कि वो किसी के विचारधारा से प्रेरित नहीं है। यह उनकी अपनी विचारधारा है।आगे कहा कि मैने भले ही वर्दी छोड़ी है,अब मेरी चमड़ी ही वर्दी है।

 

आगे बताया कि मैं आईजी रैंक पर था मेरे पास बहुत सारे ऑप्शन थे, सीबीआई, आईबी, रॉ, में जाने के पर मैने बिहार की मिट्टी को चुना।मैने 18 सालों तक पुलिस में सेवा दी। सेवा में रहते हुए न्याय देने की लड़ाई लड़ी। वहां अपना डेवलपमेंट हो सकता था। पर जो काम करने का अंदर से मन कर रहा था वह नहीं हो पा रहा था।इसलिए मैने आईपीएस की नौकरी छोड़ दी।नौकरी मैने अपने माता पिता और पत्नी के कहने पर छोड़ी। अब बिहार के लोगों के लिए काम करना है और आने वाले दस सालों में बिहार की दशा और दिशा में बदलने के क्षेत्र में काम करना है। इसकी शुरुआत मुंगेर से होगी जहां मेरी पहली पोस्टिंग हुई थी।

 

उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभा और परिश्रम दोनों की कमी नहीं है। फिर शिक्षा, स्वास्थ और रोजगार के लिए ऐसी स्थिति क्यों है। इन सब बातों को लेकर युवाओं के बीच जाएंगे। उनको समझेंगे, और भविष्य के लिए उनको तैयार करेंगे। रन फॉर सेल्फ का मतलब ही है खुद को फिट रखना। यह लोगों को समझना है कि कैसे खुद में बदलाव ला सकते है। फिजिकली और मेंटली फिट रहना जरूरी है। हर जिले में बीस किलोमीटर रन फॉर सेल्फ का आयोजन होगा। जिसकी शुरुआत मुंगेर से होगी।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0