चर्चित ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोलू उर्फ गोला की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले पर लगा पूर्ण विराम
एसडीपीओ 2 अभिषेक सिंह ने अथमलगोला थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकरी
कुंदन पाण्डेय की विशेष रिपोर्ट//पटना-- जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र में 03 फरवरी को थम्हवा गांव में चर्चित ट्रिपल हत्याकांड के चौथे मुख्य आरोपी गुलशन कुमार उर्फ गोलू उर्फ गोला को सोमवार को बेलछी थाना अतर्गत एक गाँव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मीडिया को जानकारी देते हुए एसडीपीओ - 2 अभिषेक सिंह ने बताया की वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चौथे मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लागातार छापेमारी में लगी हुई थी।इसी क्रम में पुलिस को जानकारी मिली की बेलछी थाना अंतर्गत एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।बाद में पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया।जिसकी पहचान ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य चौथे आरोपी गुलशन उर्फ गोलू उर्फ गोला ,पिता - गुलेला यादव ,ग्राम - बुढनपुर,थाना- बाढ़ जिला पटना के रूप में की गई।

एसडीपीओ - 2 ने आगे बताया की जब इससे पूछताछ की गई तो उसने रक्तरंजित हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकार की और जो पूर्व में ग्रामीण SP (पटना) विक्रम सिहाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी गई थी वही मामला सामने आया है।इसकी निशानदेही पर मृतक मनीष कुमार के छीने हुए मोबाइल को भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।इसी की निशानदेही पर घटना के दिन इसने जो कपड़ा पहना हुआ था वो भी बरामद किया गया है।इसी के साथ इस जघन्य हत्याकांड में सभी आरोपीयों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
उन्होंने कहा की आगे इस मामले का त्वरित गति से स्पीडी ट्रायल कर सभी आरोपीयों को कानून सम्मत सजा दिलवाने के लिए प्रशासन वचनबद्ध है। मीडिया द्वारा मृत माता पिता के नवजात बच्चे के भविष्य के संदर्भ में पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा की अथमलगोला थानाध्यक्ष के माध्यम से उनके लालन पालन से लेकर माध्यमिक शिक्षा तक की आथिर्क व्यवस्था की जा रही है। हमारा प्रयास है कि बच्चे का परवरिश ढंग से उसके अन्य परिजनों द्वारा किया जा सके।

आपको बता दें की दिनांक 03 फरवरी को अथमलगोला थाना अंतर्गत थम्हवा गांव में 03 लोगों की (एक महिला ) चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त दो लोगों के पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था।जिसमें एक आरोपी नवीन कुमार का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।पुलिस द्वारा उस रक्तरंजित चाकू को भी बरामद कर लिया गया।जिससे सभी की हत्या की गई थी।
बहरहाल वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अथमलगोला पुलिस द्वारा चर्चित ट्रिपल हत्याकांड के सफल उद्भेदन के बाद सभी आरोपीयों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की सराहना हो रही है।मीडिया से बात करते हुए एसडीपीओ - 02 अभिषेक सिंह व अथमलगोला थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा की आम लोगों को अपराध व भयमुक्त वातावरण देने के स्थानीय पुलिस कटिबद्ध है।कोई कितना भी बड़ा अपराधी क्यों न हो कानून के शिकंजे से बच नही पायेगा।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
