कॉल सेंटर में काम के झांसे में कंबोडिया गए यूपी और बिहार के करीब 14 से 15 युवक बने बंधक
बंधक बने युवकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज भेजकर भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।
गोपालगंज-- यूपी और बिहार के कुछ युवको को कंबोडिया की एक कंपनी ने बंधक बना लिया है।बहरहाल अब देखना यह है कि भारत सरकार कब कंबोडिया में बंधक बने पीड़ितों को अपने वतन वापस बुलाती है।जानकारी के अनुसार बंधक बने युवकों में एक युवक गोपालगंज के थावे का रहने वाला है।युवक का नाम भोला चौहान है।बंधक बने युवकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज भेजकर भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।बंधक बने युवकों ने बताया है कि कंबोडिया में यूपी और बिहार के करीब 14 से15 युवक बंधक बने हुए हैं।एजेंट के द्वारा इन युवकों को कंबोडिया में कॉल सेंटर में काम करने और डाटा एंट्री के ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का बहाना बनाकर भेजा गया था।एक से डेढ़ महीना उनको ट्रेनिंग दी गई। और ट्रेनिंग के बाद जब उन्होंने काम करने का दावा किया तो कंपनी ने सभी युवकों को एक छोटे से कमरे में बंद कर दिया। इन युवकों को खाने के नाम पर सिर्फ ब्रेड के दो टुकड़े दिए जाते हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा जाता है। जब उन्होंने कंपनी का विरोध किया तो कम्पनी के द्वारा उन्हें स्थानीय पुलिस से मिलकर जेल में भेज दिया।उसके बाद कंबोडिया पुलिस सभी पीड़ितो एनजीओ को सौप दिया है।पीड़ित युवकों ने वीडियो के माध्यम से मैसेज भेज कर भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
