झगड़ा कर मायके चली गई पत्नी,तनाव में आकर पति ने फांसी लगाकर दे दी जान
पति द्वारा मोबाइल पर बुलाने के बाद पत्नी ने बोली तुमको मरने के बाद मैं आऊंगी।
अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//लखीसराय-- संग्रामपुर नवका मुसहरी में पत्नी से हुए झगड़े के चलते तनाव में आकर पति ने अपने घर पर गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी तब हुई जब मृतक की बेटी पढ़ने के लिए घर से किताब लेने गई और कमरे में बंद अपने पापा को बहुत आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। तभी बेटी ने आसपास के लोगों को बुलाई और दीवार तोड़कर देखा तो उसके पिता फांसी के फंदे में लटकता दिखाई दिया। तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय चानन थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जवान ने परिजनों के मौजूदगी में फंदा काट कर नीचे उतर गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया।मृतक की पहचान चानन थाना क्षेत्र के अंतर्गत संग्रामपुर नवका मुसहरी निवासी बसंत मांझी के 30 वर्षीय पुत्र सुनील मांझी उर्फ गुजा के रूप में किया गया। वही ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी में एक सप्ताह पूर्व झगड़ा हुआ था जिसमें पत्नी भाग कर अपनी मायके चली गई थी।पति द्वारा मोबाइल पर बुलाने के बाद पत्नी ने बोली तुमको मरने के बाद मैं आऊंगी। तभी पति ने तनाव में आकर बीती रात्रि में अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
