लखीसराय व सूर्यगढ़ा के वोटरों में दिखा काफी उत्साह, मतदान केन्दों पर लगी लंबी कतारे।

पहली बार मतदान करने वाले युवा- युवतियों ने वोटिंग के बाद उंगलियों पर स्याही दिखाई और सेल्फी लेते दिखाई दिए।

लखीसराय व सूर्यगढ़ा के वोटरों में दिखा काफी उत्साह, मतदान केन्दों पर लगी लंबी कतारे।
लखीसराय व सूर्यगढ़ा के वोटरों में दिखा काफी उत्साह, मतदान केन्दों पर लगी लंबी कतारे।

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//मुंगेर-- लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण का चुनाव जिले के लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। चुनाव को लेकर मतदान केन्दों पर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान को मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा। महिला मतदाताओं ने घरेलू कामों को छोड़कर सबसे पहले वोट करना बेहतर समझा। जिले के नक्सल प्रभावित चानन प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंदर, महुलिया ,चुरामन बीघा गोपालपुर, रेउटा,बन्नूबंगीचा सिंहचक, लाखोचक ,बंशीपुर राधा नगर बेलदरिया एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भंडार, जानकीडिह बेलदरिया,सिंघौल में बनाए गए मतदान केन्दों पर मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया है। पहली बार मतदान करने वाले युवा- युवतियों ने वोटिंग के बाद उंगलियों पर स्याही दिखाई और सेल्फी लेते दिखाई दिए।

बुजुर्ग मतदाता लाठी के सहारे मतदान केदो पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर काफी खुश नजर आए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी रजनीकांत ने नक्सल प्रभावित 119 बूथों  पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की। और सभी बूतों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की जाती  रही।वही सेक्टर दंडाधिकारी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार सभी बूथ का निरीक्षण किया जा रहा था। 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1