चाचा की शादी में शामिल होने आया इंजीनियरिंग का छात्र गंगा स्नान के दौरान डूबा, खोजबीन जारी
कई लोग स्नान करने आए थे।सब वापस लौट गए। लेकिन वह नहीं लौटा।वहीं लोग उसकी खोजबीन में जुट गए हैं।
अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना ग्रामीण-जिला अंतर्गत बाढ उमानाथ धाम के दियारा सामने गंगा स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक रितेश गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार कई लोग स्नान करने आए थे।सब वापस लौट गए। लेकिन वह नहीं लौटा।वहीं लोग उसकी खोजबीन में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रितेश कुमार इंजीनियरिंग का छात्र था जो अपने चाचा के शादी में आया हुआ था। कल उसके चाचा की शादी है। और वह गंगा स्नान करने आया था तभी घटना घटी घटना से शादी के घर में मातम पसर गया है। स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजवींन की जा रही है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
