तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत ,दो घायल रेफर

आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर आवागमन चालू कराया।

तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत ,दो घायल रेफर

कन्हैया कुमार सिंह कि रिर्पोट सारण//मशरक-थाना क्षेत्र के एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर महादेवा ब्रह्म स्थान के पास अनियंत्रित बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवक की मौत हो गई वहीं दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृतक इसुआपुर थाना क्षेत्र के हकारपुर गांव निवासी लखन राय का 26 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और घायल गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गंभारी गांव निवासी रामजन्म राय का 50 वर्षीय पुत्र हरिकिशोर राय,हरिकिशोर राय की 21 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी हैं।

 

वहीं आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर आवागमन चालू कराया। घटना के बारे में बताया गया कि इसुआपुर के हकारपुर गांव में तिलक समारोह था।उसी में शामिल होने के बाद मृत युवक बाइक से रिश्तेदारों को छोड़ने मशरक होकर गंभारी जा रहा था कि बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। युवक की मौत की खबर लगते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया है।वहीं घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गया है। घर पर सिवान के बलथरा से 11 मई को बारात आने वाली हैं


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0