बिहार सरकार ने गाँव में खेल मैदान का निर्माण कराया, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मौका
कार्यक्रम पदाधिकारी राज असम कुमार ने कहा कि यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे जमीन पर उतारा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गाँव के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करेंगे।
अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना ग्रामीण- गाँवों में खेल-कूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा योजना के तहत बख्तियारपुर प्रखंड के रूपस महाजी एवं घोसवरी पंचायत में 18 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक खेल मैदान का निर्माण कराया है। इस मैदान के बन जाने से ग्रामीण स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
मनरेगा से खेल मैदान निर्माण एक क्रांतिकारी पहल
मनरेगा के माध्यम से खेल मैदान का निर्माण एक सराहनीय कदम है, जिससे अब गाँव के खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में उच्च स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। इससे न केवल खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं को स्वस्थ मनोरंजन का भी साधन प्राप्त होगा।
कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा – "यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना"
मैदान के उद्घाटन के अवसर पर बख्तियारपुर मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी राज असम कुमार ने कहा कि यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे जमीन पर उतारा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गाँव के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करेंगे। इस अवसर पर मुखिया नथुनी महतो संतोष कुमार पंचायत समिति सदस्य दिनेश सिंह पंचायत तकनीकी सहायक प्रमोद कुमार, रोजगार सेवक पंकज कुमार सिंह, अनूप कुमार पटेल, विशाल सिंह, अभिषेक कुमार महेश सिंह मन्नू सिंह संजय सिंह सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने जताई खुशी
स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों को प्रशिक्षण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस मैदान से गाँव की खेल संस्कृति को नया आयाम मिलेगा।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
