एसडीपीओ 2 अभिषेक सिंह के नेतृत्व में महज एक घंटे में अपहरणकांड का खुलासा, शिकंजे में अपहरणकर्ता
एसएसपी की मॉनिटरिंग और ग्रामीण एसपी के निर्देशन में फिल्मी स्टाइल में सालीमपुर पुलिस ने अपहृत को भी कर लिया सकुशल किया बरामद
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--बाढ़ पुलिस अनुमंडल के सालीमपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम करौता रॉयल ईट भट्ठा पर से ईट भट्ठा संचालक चंद्र किशोर सिंह पिता बिंदेश्वर सिंह जिला शिवहर वर्तमान पता ग्राम करौता थाना सालिमपुर जिला पटना को कई अपराधकर्मियों के द्वारा हत्या करने की नीयत से हथियार के बल पर साजिश के तहत अपहरण कर कार में बैठाकर ले गया है। इस संबंध में एसडीपीओ 2 अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के अनुश्रवण एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में तत्काल एक टीम का गठन किया गया।छापामारी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 घंटे के अंदर ग्राम बिधिपुर से अपराधियों के चंगुल से अपहृत चंद्रकिशोर सिंह को सकुशल बरामद कर इस घटना में संलिप्त 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में से कई का आपराधिक इतिहास रहा है।गिरफ्तार व्यक्तियों के द्वारा अपना अपराध को स्वीकार किया गया है।इस घटना में फरार पांच अपराधियों की पहचान कर ली गई है।अपहृत के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर सालिमपुर थाना कांड संख्या-213/2025 दिनांक 30.7025 धारा-140(1)/140(3)/61 बी०एन०एस० दर्ज किया गया है प्रारंभिक अनुसंधान में घटना का कारण कांड में गिरफ्तार अभियुक्त राहुल रंजन एवं अपह्रत चंद्र किशोर सिंह के बीच 2023 से पैसे का लेनदेन का विवाद चल रहा है अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल रंजन कुमार ग्राम करौता, मोहन कुमार पांडे ग्राम बिधिपुर, टुल्ल कुमार ग्राम बिधिपुर ,सूरज कुमार ग्राम बिधिपुर,दीपू कुमार ग्राम बिधिपुर, निकेश कुमार ग्राम बिधिपुर भोजराज स्थान सभी थाना सालिमपुर शामिल हैं।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
