सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया जेल

सोशल मीडिया साइट का दुरुपयोग गैरकानूनी है, इसीलिए रिल्स बनाने या भौकाल बनाने के चक्कर में खुद को मुसीबत में न डालें।

सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया जेल

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--सोशल मीडिया साइट पर हथियार लहराकर वीडियो वायरल करना उस समय युवक को भारी पर गया जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि अथमलगोला थाना क्षेत्र अधीन नया टोला सबनिमा निवासी धर्मेंद्र राय द्वारा सोशल मीडिया साइट पर हथियार लहराते हुए एक वीडियो वायरल किया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही वायरल वीडियो की जांच की गई। और उसके आधार पर युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि सोशल मीडिया साइट पर हथियार लहराकर वीडियो वायरल करना गैरकानूनी है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0