छोटे सरकार का बड़ा रोड शो- बाढ़ अनुमंडल में विभिन्न स्थानों पर मोकामा विधायक का जोरदार स्वागत , एक झलक
आगे वे अपने पैतृक गांव नदमा पहुंचेंगे, जहां माता ब्राह्मणी की पूजा-अर्चना करने के बाद मोकामा और बाढ़ क्षेत्र के अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे।इस दौरान उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वागत में लगातार ढोल-नगाड़े बजते रहे और पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
प्रिया सिंह एवं अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना - मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के जेल से करीब चार महीने बाद बाहर आने पर बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में उनका भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।

जेल से रिहा होने के बाद अनंत सिंह का काफिला विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए आगे बढ़ता रहा। इसी क्रम में उन्होंने जगदंबा स्थान में पूजा की। इसके बाद अथमलगोला प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर जदयू नेता सह मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार का भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ अथमलगोला से गुजरने के क्रम में समर्थकों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। छोटे सरकार जिंदाबाद, अनंत सिंह जिंदाबाद की गूंज देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो आज भी छोटे सरकार का जलवा बरकरार है।


इसी क्रम में मंगलवार की सुबह प्रखंड के सबनिमा में जदयू नेता संजय सिंह के आवास पर रुके।उसके बाद अथमलगोला बाजार दुर्गा स्थान के निकट सैकड़ों समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही तीनपाई टोला जमालपुर में भी बड़ी संख्या में जमा समर्थकों से मिले और उनका माला स्वीकार कर गंतव्य की ओर निकल पड़े।

आगे वे अपने पैतृक गांव नदमा पहुंचेंगे, जहां माता ब्राह्मणी की पूजा-अर्चना करने के बाद मोकामा और बाढ़ क्षेत्र के अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे।इस दौरान उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वागत में लगातार ढोल-नगाड़े बजते रहे और पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। उनके पुराने सहयोगी शिवपूजन सिंह, संजय सिंह और रामकुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
