पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में फर्जी केंद्रीय जांच एजेंसी पहचान पत्र के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

साथ ही एक बाइक, जिस पर केंद्रीय जांच एजेंसी का लोगो लगाया गया था, को भी जब्त किया गया है।

पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में फर्जी केंद्रीय जांच एजेंसी पहचान पत्र के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना- जिला पुलिस की त्वरित कार्रवाई में फर्जी केंद्रीय जांच एजेंसी पहचान पत्र के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।इस संबध में डॉ० अनु कुमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 सचिवालय ने बताया कि शुक्रवार को हवाईअड्डा थाना को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति केंद्रीय जांच एजेंसी का पहचान पत्र लेकर घूम रहें हैं।

 

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पटना एयरपोर्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के क्रम में 02 संदिग्ध व्यक्तियों के पास से फर्जी केंद्रीय जांच एजेंसी का पहचान पत्र बरामद किए गए ।साथ ही एक बाइक, जिस पर केंद्रीय जांच एजेंसी का लोगो लगाया गया था, को भी जब्त किया गया है।दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0