पितृपक्ष मेला का राज्य सरकार के मंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया विधिवत शुभारम्भ
कमिश्नर एएम शफिना, आईजी क्षत्र नील सिंह, डीएम शशांक शुभांकर, पुलिस कप्तान आनन्द कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष नैना गुप्ता, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी मौजूद रहे।
आशीष कुमार की रिपोर्ट//गया जी- पितृपक्ष मेला का औपचारिक शुभारम्भ विधिवत रूप से प्रशासनिक तौर पर सरकार के मंत्रियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर राजस्व मंत्री संजय सरावगी, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह, वन व पर्यावरण मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री सुनील सिंह, एमएलसी आफाक अहमद ने संयुक्त रूप से किया। है। सभी मंत्रियों का जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। मन्त्रियों के अलावा कमिश्नर एएम शफिना, आईजी क्षत्र नील सिंह, डीएम शशांक शुभांकर, पुलिस कप्तान आनन्द कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष नैना गुप्ता, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी मौजूद रहे। मेला 16 दिनों तक चलेगा। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा व आवासन, साफ सफाई केलिए मजबूत व्यवस्था की गई है। डीएम ने कहा कि यह मेला केवल जिला प्रशासन व सरकारी विभाग से केवल सम्भव नहीं है। बल्कि स्थानीय लोगों की भरपूर सहयोग से ही सम्भव है। इस मौके पर विभिन्न राज्यों से आए तीर्थ यात्रियों को गंगाजल की थैली भेंट की गई। यह वही गंगाजल है जिसे बिहार सरकार ने मोकामा से पाइपलाइन के जरिए गया लाया गया है। इस मौके पर संजय सरागवी ने कहा कि तीर्थयात्रियों के सेवा सुरक्षा व साफ सफाई के क्रम में किसी भी स्थिति में धन की कमी नहीं होगी। कहा कि बिहार सरकार राज्य के विकास के लिए हर स्तर पर जाकर काम कर रही है। इस मौके पर मंत्री सरागवी ने कहा कि सरकार का साफ निर्देश है कि किसी भी स्थिति में तीर्थयात्रियों को कष्ट नही होनी चाहिए।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
