गृह डकैती की घटना का सफल उद्भेदन ,01 देशी पिस्टल एवं 16 जिंदा कारतूस के साथ 02 अपराधकर्मी गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुये काण्ड के उदभेदन, संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी, लूटे गये सामानों की बरामदगी हेतु S.I.T का गठन किया गया।
लखीसराय-- जिले के कवैया थानांतर्गत नया बाजार, मकुना निवासी उत्तम साव के घर में अज्ञात नकावपोश हंथियार बंद अपराधियों के द्वारा गृह डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुये काण्ड के उदभेदन, संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी, लूटे गये सामानों की बरामदगी हेतु S.I.T का गठन किया गया।
गठित S.I.T के द्वारा लगातार तकनीकी तथा मानवीय आसूचना के आधार पर गठित टीम के द्वारा छापेमारी की कार्रवाई करते हुये 01. प्रहलाद उर्फ कारू सा०-लाल पहाड़ी, थाना-कवैया 02. विक्रम कुमार सा०- बड़हिया दोनों जिला-लखीसराय को निरूद्ध किया गया, जिसके पास से घटना में प्रयुक्त 01 देशी पिस्टल, 02 पिस्टल का मैगजीन,16 कारतूस एवं 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
