लखीसराय डीडीसी ने बिहरौरा आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, नशामुक्ति की दिलाई शपथ,डाॅ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

इस कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, DPM जीविका, नीरज आनंद (निदेशक NEP), विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

लखीसराय डीडीसी ने बिहरौरा आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, नशामुक्ति की दिलाई शपथ,डाॅ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//लखीसराय-उप विकास आयुक्त सुमित कुमार द्वारा डॉ. भीम राव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, बिहरौरा लखीसराय का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की शैक्षणिक तथा आवासीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। विशेष रूप से छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और मेनू के अनुपालन की जाँच की गई। 

 

उप विकास आयुक्त ने विद्यालय में स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित भोजन प्रबंधन को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए जीविका प्रतिनिधियों के साथ उपयोगी बैठक की। उन्होनें नशा मुक्ति को लेकर छात्राओं एवं शिक्षकों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई, ताकि समाज में व्याप्त नशा जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने में युवा पीढ़ी अग्रणी भूमिका निभा सके,साथ ही, संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में भारतरत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होनें अपने संबोधन में छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया गया, जिससे उनमें संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता एवं अधिकारों-कर्तव्यों के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो सके।

 

विद्यालय प्रशासन ने आगंतुक अधिकारियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति एवं गतिविधियों की जानकारी साझा की। अधिकारियों ने विद्यालय की अनुशासन, शिक्षण व्यवस्था तथा छात्राओं के उत्साह की प्रशंसा की।इस कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, DPM जीविका, नीरज आनंद (निदेशक NEP), विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0