विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस का बड़ा ऑपरेशन,कई अत्याधुनिक हथियार और कारतूस का जखीरा बरामद, मुखिया पति फरार, हिरासत में पत्नी

कुख्यात अपराधी की पत्नी है मुखिया,3 DYSP के साथ 7 थानों की टीम ने की है छापेमारी

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस का बड़ा ऑपरेशन,कई अत्याधुनिक हथियार और कारतूस का जखीरा बरामद, मुखिया पति फरार, हिरासत में पत्नी

प्रतीक कुमार की रिपोर्ट//मोतिहारी- कुख्यात अपराधी कमरुद्दिन मियां के घर मोतिहारी पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।जिसमें कई अत्याधुनिक हथियार और कारतूस शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान कार्बाइन, ऑटोमैटिक पिस्टल, राइफल और कारतूस की बरामदगी के साथ थार गाड़ी सहित सात लक्जरी SUV करीब 2 करोड़ कीमत की गाड़ियां जप्त की गई है।कुख्यात अपराधी के आलीशान मकान को भी जप्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है।जानकारी के अनुसार मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व कुख्यात अपराधी के घर यह बड़ी कार्रवाई हुई है। जिसमे 3 DYSP के साथ 7 थानों की टीम शामिल हुए।कुख्यात अपराधी की पत्नी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर की मुखिया है। जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ रही है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0