लूट की वारदात को अंजाम देने के क्रम में अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में महिला सहित दो को लगी गोली।
दोनों की मौत,सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
समस्तीपुर--जिला से बड़ी खबर जहां विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टभका गांव के मोहम्मदपुर सकरा में बाइक सवार तीन की संख्या में आए अपराधियों ने महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दिया।
स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान सुशीला देवी और अजय कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने सीएसपी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके विरोध करने पर बदमाशों ने करीब 20 राउंड से अधिक अंधाधुंध फायरिंग कर दिया।गोलीबारी की वारदात में दो लोगों को गोली लग गई।जिसे इलाज के दौरान मौत हो गई । सीएसपी लूट कितने की हुई स्पष्ट नहीं हो पाया है।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
