लोक संत श्री जयराम जी महाराज ने रामकथा की महिमा का सरस स्वर में किया बखान

रामकथा व्यक्ति को अंदर से बलवान बनाती है।-संतोष सिंह

लोक संत श्री जयराम जी महाराज ने रामकथा की महिमा का सरस स्वर में किया बखान

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़-अथमलगोला प्रखंड स्थित इंग्लिश गांव में बाबा दुखहरण नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में लोक संत मंगल मूर्ति श्री जयराम जी महाराज के मुखारविंद से पांच दिवसीय संगीत मय रामकथा का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर ग्रामीण श्रद्धालुओं ने महाराज श्री को माला समर्पित कर तथा पुष्पवर्षा कर सम्मान किया। कथा का उद्घाटन अथमल गोला प्रखंड की पूर्व प्रखंड प्रमुख तथा वर्तमान पंचायत समिति सदस्य श्रीमती सुषमा देवी ने किया। तथा अध्यक्षता बैद श्री मृत्युंजय सिंह ने किया। लोक संत श्री जय राम जी महाराज ने रामकथा की महिमा का सरस स्वर में बखान किया तथा भक्तिमय गीतों द्वारा श्रोताओं को खूब प्रभावित किया।

दूसरे दिन की कथा का उद्घाटन रामनगर करारी कच्छार के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सह समाजसेवी संतोष सिह ने किया।अपने संबोधन में उन्होंने व्यक्ति को धर्ममय जीवन यापन करने का सलाह दिया। उन्होंने बताया की रामकथा व्यक्ति को अंदर से बलवान बनाती है।दुखों से लड़ने की ताकत देती है।आज संत श्री जयराम जी महाराज ने शिव विवाह की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की और शिव के कल्याणमय स्वरूप की विस्तृत व्याख्या की।कथा के संयोजक विशुद्धानंद अशोक राय रामेश्वर श्री चंद्रिका राय राजाराम रंजन शर्मा वेद प्रकाश शर्मा इत्यादि लोगों ने सामूहिक रूप से महाराज श्री को माल्यार्पण करके और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।कार्यक्रम में हेमंत सिंह राजपूत कवि साहित्यकार समाजसेवी हेमंत कुमार भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह प्रमुख समाज सेवी शत्रुघ्न प्रसाद गांधीजी युवा समाजसेवी रवि सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग का इस अवसर पर सम्मान किया गया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
0
wow
0