खेलो इंडिया यूथ गेम में बेहतर प्रदर्शन कर लौटे कबड्डी खिलाड़ी विनय कुमार का हुआ भव्य स्वागत

विनय कुमार ने बिहार टीम का हिस्सा बनकर शानदार प्रदर्शन करते हुए अथमलगोला प्रखंड का नाम रोशन किया।

खेलो इंडिया यूथ गेम में बेहतर प्रदर्शन कर लौटे कबड्डी खिलाड़ी विनय कुमार का हुआ भव्य स्वागत

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--इंदौर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम मैं सर्वोदय कबड्डी क्लब अथमलगोला के कबड्डी खिलाड़ी विनय कुमार ने बिहार टीम का हिस्सा बनकर शानदार प्रदर्शन करते हुए अथमलगोला प्रखंड का नाम रोशन किया।इंदौर से लौटने पर बाढ़ के खेल प्रेमियों ने सर्वोदय कबड्डी क्लब के साथ मिलकर विनय कुमार का भव्य स्वागत किया इस अवसर पर सर्वोदय कबड्डी क्लब के अध्यक्ष मुकुंद कुमार के द्वारा खिलाड़ी विनय कुमार का माला एवं अंगवस्त्रम के द्वारा सम्मान किया गया अध्यक्ष मुकुंद कुमार के द्वारा संस्था के कोच सुभाष कुमार को धन्यवाद दिया गया कि उनके द्वारा निरंतर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है कोच सुभाष कुमार के द्वारा इसके लिए बाढ़ की जनता का आभार प्रकट किया गया कि उनके निरंतर सहयोग से ही सर्वोदय कबड्डी क्लब अथमलगोला निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है सर्वोदय कबड्डी क्लब की इस सफलता पर पूरे पटना जिला में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर विपिन कुमार प्रेम कुमार गोविंदा कुमार रमन कुमार संदीप कुमार सत्यम शिवम विवेक रौनक अंशु सिंटू रवि विनोद मौजूद थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0