चलती ट्रेन में उतरने के दौरान दिव्यांग गिरा प्लेटफार्म पर और ट्रैक पर गिरी बैसाखी, फिर.......

घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिव्यांग के परिजनों को सूचना देकर उसे घर वापस भेज दिया।

चलती ट्रेन में उतरने के दौरान दिव्यांग गिरा प्लेटफार्म पर और ट्रैक पर गिरी बैसाखी, फिर.......

निरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट//रेल न्यूज डेस्क-- सूरत भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन बाढ़ की प्लेटफार्म संख्या दो पर आकर खड़ा हुई और फिर जैसे ही रवाना होने लगी। वैसे ही एक दिव्यांग दोनों बैसाखी के साथ चलती ट्रेन में नीचे उतर गया।जिससे दिव्यांग प्लेटफार्म पर गिरकर जख्मी हो गया और उसके दोनों बैसाखी रेलवे पटरी पर जा गिरा।इस दौरान स्टेशन पर तैनात यात्रियों की भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी तरह दिव्यांग को पकड़ कर अपनी तरफ खींच लिया। यात्रियों ने बताया कि दिव्यांग नशे की हालत में था। वह बगल के ही एक गांव का रहने वाला है।जिसका नाम राजू कुमार है। इसके पूर्व भी इसी तरह के रवैया से वह अपना दोनों पांव ट्रेन कट कर गवा चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिव्यांग के परिजनों को सूचना देकर उसे घर वापस भेज दिया।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
0
funny
0
angry
1
sad
1
wow
0