क्यूल पटना पैसेंजर ट्रेन में युवक के साथ जमकर मारपीट, दहशत फैलाने के लिए किया फायरिंग
यात्रियों ने बताया कि एक युवक को रैली हॉल्ट के पास धक्का देकर कर ट्रेन से नीचे भी गिरा दिया।अभी गिरे हुए युवक के बारे में पुलिस को कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
निरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट//रेल डेस्क न्यूज--बाढ़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की संध्या 5:00 के आसपास क्यूल पटना पैसेंजर ट्रेन में मोकामा से बाढ़ रेलवे स्टेशन के बीच एक रेल यात्री से बदमाशों ने जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया।बाढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसके दोस्तों ने उसे उठाकर बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवरकर इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए प्लेटफार्म के विपरीत साइड में फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया और बदमाश बुढाउद्दीन चक गांव की तरफ भागने में सफल रहे। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि एक युवक को रैली हॉल्ट के पास धक्का देकर कर ट्रेन से नीचे भी गिरा दिया।अभी गिरे हुए युवक के बारे में पुलिस को कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।बाढ़ रेल थाना अध्यक्ष मानिकचंद पांडे ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।घायल युवक की पहचान प्रदुमन कुमार बेढना गांव निवासी के रूप में हुई है। पुरानी रंजिश को लेकर घटना के बारे में घटना घटित होने की बात बताई जा रही है। फिलहाल घायल युवक बेहोश पड़ा हुआ है और युवक का इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद रेल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
