अथमलगोला जीविका द्वारा वार्षिक आमसभा का घूम धाम से आयोजन
मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने शिरकत किया।
प्रिया सिंह की रिर्पोट//पटना--जिला के अथमलगोला प्रखंड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) सभा भवन में जीविका द्वारा वार्षिक आम सभा (वित्तीय वर्ष 2023 - 2024) का आयोजन बड़ी धूम-धाम से किया। जिनमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने शिरकत किया।

सभा की शुरुआत सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें सभा में प्रखंड अंतर्गत महिमा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति, कमरापर और प्रेरणा जीविका संकुल संघ के सभी कैडरों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक मुकेश नंदन, क्षेत्रीय समन्वयक सिवानी कुमारी, संकुल समन्वयक संजम, डॉली और रूबी व सीएफ अंजली शर्मा और जूली भी मौजूद रहीं। साथ में सभी सीएम, बीएम, जेआरपी अजीत शर्मा और लेखापाल अमित कुमार, गीता शर्मा, सुमा भी मौजूद रहीं।मंच संचालन लेखापाल सत्यम कुमार ने किया।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
