प्रशासन आपके द्वार अवधारणा अंतर्गत सेवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जिला परिषद् अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रशासन आपके द्वार अवधारणा अंतर्गत सेवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//लखीसराय-- लोक सेवा में लोक सेवकों द्वारा नागरिकों को सेवा प्रदान करना सर्वोपरि लक्ष्य होता है। इसके अंतर्गत सरकार आपके द्वार या प्रशासन आपके द्वार अवधारणा अंतर्गत लखीसराय जिला प्रशासन द्वारा सेवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक शनिवार एक पंचायत/ गाँव में किया जाना है।

जिसको लेकर शनिवार को जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत वलीपुर ग्राम के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में सेवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन लखीसराय जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, शांति निकेतन के प्रोफेसर एवं स्थानीय नागरिक प्रो० अनिल, जन प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन की पुरी टीम के द्वारा तुलसी पौधे में जल अर्पण कर किया गया। सेवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कहते हुए उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार द्वारा कार्यक्रम के रूप रेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होनें कहां कि जिला प्रशासन द्वारा सरकार की योजनाओं को लाभुकों से जोड़ने के लिए सरकार के सभी 45 विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं सेवा प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाया गया है। जिसमें स्टॉल पर पैम्फलेट, बैनर इत्यादि के माध्यमों से योजनाओं की जानकारी आम जनों के बीच दी गई। साथ ही इन स्टॉल पर कर्मियों के द्वारा जनता के सुझाव, शिकायत इत्यादि का संधारण किया गया।कार्यक्रम में सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं डमी चाभी एवं चेक प्रदान किया गया।ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के दो लाभूकों यथा-सकीना देवी एवं बुलबुल डोम, मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत राधा देवी को निर्मित आवास का डमी चाभी प्रदान किया गया। वही लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पाँच लाभुकों रीता देवी, सोनी देवी, लक्ष्मी देवी, रानी देवी एवं निलु देवी को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। मनरेगा योजना अंतर्गत पाँच लाभुकों यथा राज कुमार, गौतम कुमार, सोनु झा, गोविंद कुमार एवं राजीव रंजन को जॉब कार्ड दिया गया। जीविका दीदियों को डमी चेक दिया गया। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, लखीसराय द्वारा अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अंतर्गत दो जोड़े लाभुको यथा वर-सोनु कुमार वधू-रंजना कुमारी एवं वर-छोटू कुमार, वधू पुजा कुमारी को प्रोत्साहन राशि एक लाख रूपये का डमी चेक एवं अंतर्जातीय विवाह का स्वीकृति पत्र प्रदान किया । मनरेगा अंतर्गत पाँच लाभुकों यथा राज कुमार, गौतम कुमार, सोनु झा, गोविंद कुमार एवं राजीव रंजन को जॉब कार्ड दिया गया। जीविका दीदियों को डमी चेक दिया गया। वही जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, लखीसराय द्वारा अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अंतर्गत दो जोड़े लाभुको यथा वर-सोनु कुमार वधू-रंजना कुमारी एवं वर-छोटू कुमार, वधू पुजा कुमारी को प्रोत्साहन राशि एक लाख रूपये का डमी चेक एवं अंतर्जातीय विवाह का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।वही जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग,लखीसराय द्वारा दो लाभुकों योगेन्द्र कुमार एवं दीपक कुमार को बैट्रीचालित ट्राईसाइकिल वितरण किया गया।वही वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत कुल 250 पौधों को ग्रामीणों के बीच वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा एक पेंड़ बेटी के नाम अभियान के तहत ग्रामीणों से प्राप्त पौधों का पौधरोपण करने का आवाहन किया । सेवा संवाद कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, उप समाहर्त्ता (स्थापना), जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी विनोद कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जिला परिषद् अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0