धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा को लेकर टाउन थाना में शांति समिति की बैठक....
थानाध्यक्ष ने आगामी छठ, दीपावली और आस्था का महापर्व छठ पर शुभकामनाएं भी दिया है.
शेखपुरा-- टाउन थाना में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक के माध्यम से सभी पूजा समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. इस दौरान थानाध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए बताया है की त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी पूजा समिति को लाइसेंस बनाना अनिवार्य होगा. इसके बाद सभी पूजा समिति को अपने पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी थानाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया है.इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा है की त्योहार के दौरान कोई समस्या नही हो इसके लिए उचित स्थान ओर पुलिस बल की तैनाती भी की जायगी. डीजे बजाने पर थानाध्यक्ष ने प्रतिबंध लगाते हुए कहा है की साउंड सिस्टम के माध्यम से ही दिए गए समयानुसार प्रतिमा विसर्जन करना सभी पूजा समिति को अनिवार्य होगा. इसके साथ ही थानाध्यक्ष ने आगामी छठ, दीपावली और आस्था का महापर्व छठ पर शुभकामनाएं भी दिया है.
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
