प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में बिहार के सात महिलाओं की हुई मौत, कई लोग लापता

जहानाबाद की तीन महिला लापता,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाकुंभ में हुए हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुःखद।

प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में बिहार के सात महिलाओं की हुई मौत, कई लोग लापता

गौरव कुमार की विशेष रिपोर्ट उत्तर प्रदेश--प्रयागराज महाकुम्भ मेले के मौनी अमावस्या के दौरान हुई भगदड़ में कुल 30 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। और 60 लोग घायल है। मरने वालों में बिहार के 7 महिलाएं शामिल है। और कई लोग अभी लापता है। मरने वालों में 4 महिलाएं गोपालगंज की है। और 1 -1 महिला, औरंगाबाद, सुपौल, और मुजफ्फरपुर की है। 

 

गोपालगंज की चार महिलाओं की मौत।

 

मृतक महिला में गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के माड़नपुर गांव निवासी 65 वर्षीय शिवकली देवी, भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की 68 वर्षीय सरस्वती देवी, उचका थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की 65 वर्षीय तारा देवी और बलेसरा गांव निवासी सुशीला देवी शामिल हैं। वही गोपालगंज की ही रहने वाली बलेसरा गांव की रहने वाली कांति देवी (65 वर्ष) की भी मौत की आशंका जताई जा रही है। विजयीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की रहने वाली मुन्नी देवी, राजकुमारी देवी, शोभावती देवी और रीमा देवी भी लापता है। इन लोगों के बारे में परिजनों को कोई खबर नहीं मिल रही है।

 

औरंगाबाद, सुपौल और मुजफ्फरपुर की एक महिला का मौत।

 

औरंगाबाद की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु की महाकुम्भ भगदड़ में मौत हुई है। मृतक राजरानी देवी (65 वर्ष) गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के सोसुना गांव की रहने वाली थी। वही सुपौल की रहने वाली एक महिला की भी जान गई है। मृतक देहपुर के रामविशनपुर गांव की रहने वाली थी। मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक महिला की भी मौत हुई है। मृतक शिवा देवी (60 वर्ष) जिले के मसहरी प्रखंड के छपरा मेघ पंचायत के रूपनाथ टोला की रहने वाली थी।

 

बिहार के कई लोग अभी भी है लापता।

 

प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने गईं बिहार के कई लोग अभी लापता है। जिसमें गोपालगंज जिले के जगदीशपुर गांव की मुन्नी देवी, राजकुमारी देवी, सुभावती देवी और रीमा देवी शामिल है। सिवान बखरी गांव की माया देवी। बक्सर जिले के हरकिशुनौर गांव की सीमा देवी, गुलाइचा देवी, राम अवध शर्मा, गया कि रहने वाली जैमंती देवी। सदर प्रखंड के अमैन गांव की रहने वाली रेणु देवी और सियामणि देवी महिलाओं का भगदड़ के बाद कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा है। वहीं, हुलासगंज थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी बबीता कुमारी भी भगदड़ के बाद से लापता है। 

 

नीतीश कुमार ने संवेदना व्यक्त की।

 

वही सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाकुंभ में हुए हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
2
sad
2
wow
0