34 साल के बिहारी नौजवान को डरा रहे हैं मोदी, बिहारी गुजराती से डरता नहीं है-तेजस्वी
बिहार में आकर बिहार के लोगों को धमका रहे हैं मोदी जी तानाशाह का घमंड बिहार ही तोड़ेगा।
विश्वनाथ प्रताप यादव की रिपोर्ट//अरवल-- पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अरवल के मधुबन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि लगता है हम से डर गए क्या? प्रधानमंत्री जी हार रहे हैं तो इस तरह का बयान दे रहे हैं। अब बताओ 34 साल के बिहारी नौजवान को डरा रहे हैं। बिहारी गुजराती से डरता नहीं है। मोदी जी ये झारखंड और दिल्ली नहीं है। ये बिहार है, एक बार हाथ लगाकर तो दिखाओ। किसी से डरता नहीं है बिहारी। हमारे भगवान कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ है। डरा किसको रहे हैं, हम लोग क्यों डरेंगे। लालू यादव को नहीं डरा सके तो उनका बेटा डरने वाला है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेड रेस्ट पर भेजकर ही हम रेस्ट लेने वाले हैं। कमर में चोट लगने पर डॉक्टर ने तीन सप्ताह बेड रेस्ट करने को कहा था। लेकिन मैंने कहा कि जब तक चुनाव समाप्त नहीं हो जायेगा हम रूकने वाले नहीं हैं। बिहार ने 40 में से 39 सांसद दिया, इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया। प्रधानमंत्री नौकरी, गरीबी, महंगाई पर बात नहीं करते हैं। इस बार अरवल की जनता उनको सबक सिखायेगी। 75 साल के बुजुर्ग 34 साल के नौजवान को धमकी दे रहे हैं। कि तुम हमको चुनाव हरा रहे हो, हम तुमको जेल भेज देंगे। काम करने वाले को जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं। कभी केजरीवाल को जेल में डाल दो, हेमंत सोरेन को जेल में डाल दो, ममता बनर्जी को जेल में डाल दो उद्धव ठाकरे को जेल में डाल दो,एमके स्टालिन को जेल में डाल दो, तेजस्वी को जेल में डाल दो, राहुल गांधी को जेल में डाल दो,सारे विपक्ष को जेल में डाल दो। यही तानाशाही के घमंड को बिहार के लोग तोड़ेगा। जेल में कौन जाएगा वह वक्त बताएगी जनता तय करेगी। हमारी मालिक अरवल की जनता तय करेगी। इस चुनाव में बीजेपी सफाचट, सफाचट हो जाएगी।

इस मौके पर औरंगाबाद लोकसभा के प्रत्याशी अभय कुशवाहा सीमा कुशवाहा जहानाबाद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव अतरी के विधायक रणजीत यादव पूर्व विधायक रविंद्र सिंह अरवल विधायक महानंद सिंह विधायक सर्वजीत कुर्था के विधायक बागी कुमार वर्मा गुरुवा के विधायक विनय यादव एमएलसी रिंकू यादव राजद के वरिष्ठ नेता रामाशीष रंजन प्रवीण कुमार यादव नप के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद चलावे दर्जनों लोग चुनावी सभा में शामिल हुए सभा की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष जगजीवन राम के द्वारा किया गया।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
