स्वागत के लिए खड़े रहे नेता नहीं रुके मुख्यमंत्री,स्वागत के लिए खड़े एनडीए गठबंधन के नेताओं में मायूसी छाई।
इसके बाद हाथ में माला लिए कार्यकर्ता एक दूसरे को माला पहना कर पेड़ पर माला फेंक कर चलते बने।
विश्वनाथ प्रताप यादव की रिपोर्ट//अरवल--रोहतास में आयोजित निर्धारित कार्यक्रम में पटना से रोहतास जाने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला राष्ट्रीय राजमार्ग 139 से गुजरा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।पटना अरवल बॉर्डर से अरवल औरंगाबाद बॉर्डर तक जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा लगातार सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा था। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला अरवल बॉर्डर पर पहुंचा कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें औरंगाबाद बॉर्डर तक छोड़ा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व एनडीए गठबंधन के कई कद्दावर नेता गाजे बाजे के साथ उनके स्वागत में पटना औरंगाबाद मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप के समीप खड़े थे। बड़ी संख्या में नेता फूल माला और गुलदस्ता लेकर मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे।लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला सड़क से गुजरी नेता माला लेकर आगे बढ़े।लेकिन मुख्यमंत्री का काफिला नही रुका। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने वाहन के अंदर से ही हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ गए। 3 घंटो से कड़ी धूप में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खड़े एनडीए गठबंधन के नेताओं में मायूसी छा गई।
नेता मुख्यमंत्री को देखकर वाहन के पीछे दौड़े लेकिन काफिला तेजी से गुजर गई।इसके बाद हाथ में माला लिए कार्यकर्ता एक दूसरे को माला पहना कर पेड़ पर माला फेंक कर चलते बने। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व एनडीए गठबंधन के नेताओं में उत्साह देखा जा रहा था। लेकिन जैसे ही काफिला गुजरा उसके बाद चेहरे पर मायूसी छा गई। मुख्यमंत्री के स्वागत में जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ,,जदयू नेता जितेंद्र पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद पीयूष पूर्व जिला अध्यक्ष मंजू देवी समेत कई नेता खड़े थे।
Click Here To Read More
What's Your Reaction?






