बाल सुधार गृह से पीछे का दरवाजा तोड़ कर पांच बालक फरार
इस घटना के बाद बालगृह प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
बेगूसराय--जिला के लोहिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्हास स्थित बाल सुधार गृह से पांच बालक पीछे के दरवाजे तोड़कर फरार हो गया है।इस घटना के बाद बालगृह प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।बताया जा रहा है कि रविवार की रात तकरीबन 12:00 बजे बालगृह में रह रहे पांच बालक पीछे के दरवाजे तोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया है कि जब रात में पीछे से कूदने की आवाज आई तो पता चला कि इस बालगृह में रह रहे पांच बालक पीछे के दरवाजे को तोड़कर फरार हो गया है।उन्होंने बताया है कि इस घटना की सूचना वहां पर रहे गार्ड को दिया गया। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन किया गया है।लेकिन अभी तक किसी का आता पता नहीं चल सका है। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर लोहिया नगर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि इस संबंध में बाल गृह के पदाधिकारी कुछ भी बताने से बचते नजर आ रहे हैं। वही वहां के गार्ड गंगा प्रसाद ने बताया है की जानकारी मिली है कि पीछे के दरवाजे से लड़का फरार हुआ है। फिलहाल उन सभी बच्चों की खोजबीन जारी है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
