एसडीपीओ 2 के नेतृत्व में ई रिक्शा और मोबाईल लूट कांड का पुलिस ने किया सफल उद्वेदन,चार लुटेरे गिरफ्तार
समस्तीपुर,नालंदा और पटना जिला में रहने वाले इन लुटेरे का पूर्व में भी है आपराधिक इतिहास
अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना(ग्रामीण)--जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व ई-रिक्शा और मोबाइल की लूट हुई थी।पीड़ित द्वारा अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध थाने मे लिखित शिकायत की गई थी।शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया।लूट कांड के उद्वेदन हेतु पुलिस उपाधीक्षक बाढ़ 2 अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लुटेरों की पहचान कर ली। और लूट में शामिल चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। एवं लूटी गई ई रिक्शा एवं मोबाइल बरामद कर ली। पकड़े गए सभी कुख्यात अपराधी हैं। पहले भी लूट कांड में जेल जा चुके हैं। शंभू कुमार, विकास कुमार दोनों नालंदा जिले के,सुधांशु कुमार बाढ़ उमानाथ के वही चंद्र देव कुमार नंद गोलवा मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर जिला के रहने वाले हैं।शंभू कुमार और विकास कुमार के ऊपर पूर्व से जक्कनपुर थाने मे मामला दर्ज है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
