चोरों का आतंक,एक ही रात में दो घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम

ताला तोड़ कर हजारों रुपए नगदी और लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

चोरों का आतंक,एक ही रात में दो घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम

अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना(ग्रामीण)--जिला अंतर्गत बाढ में चोरों का आतंक बढ़ गया है। चोरों ने एक ही रात में दो घरों में चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाला।पहला मामला थाना क्षेत्र के बुढनी चक गांव का है। प्रकाश चौधरी 13 तारीख को सभी परिवार शादी में यूपी के मुरादाबाद गए हुए थे।आज जब वापस वह अपने घर आए तो देखा कि सभी दरवाजे का ताला कटा हुआ है। घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। चोरों द्वारा गोदरेज में रखे ₹25000 एवं ₹300000 के जेवरात चोर ले उडे। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ढेलवा गोसाई की है।

जहाँ के विनय कुमार सुबह जब वापस अपने घर आए तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है।और घर में रखा ₹20000 नगदी एवं कीमती जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है।वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों जगह पर जाकर जांच पड़ताल किया।बता दे की बाढ़ थाने में एस आई,और एएसआई मिलाकर करीब 56 पदाधिकारी मौजूद है उसके बाद भी इस तरह की घटना पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया निशान है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0