रेलवे सुरक्षा बल ने रात्रि गश्ती को बढाया,प्रभारी निरीक्षक ने प्लेटफॉर्म पर मटरगश्ती करने वालों को खड़ेदा

मौके पर रेलवे सुरक्षा बल के दारोगा प्रशांत कुमार,व कई सिपाही भी मौजूद रहे।

रेलवे सुरक्षा बल ने रात्रि गश्ती को बढाया,प्रभारी निरीक्षक ने प्लेटफॉर्म पर मटरगश्ती करने वालों को खड़ेदा

निरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट//रेल न्यूज़ डेस्क--दानापुर रेल मण्डल के अथमलगोला स्टेशन बाजार में हाल में ही हुई अवांछनीय घटनाक्रम के बाद रेलवे सुरक्षा बल बख्तियारपुर के प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल ने अथमलगोला रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रीयों की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त व स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल की गतिविधि को बढा दिया है।अथमलगोला रेलवे स्टेशन सुरक्षा दृष्टिकोण से देर रात वो खुद दल बल के साथ अथमलगोला रेलवे स्टेशन पहंचे व दोनों छोर के प्लेटफार्म का समुचित जायजा लिया।उनहोंने प्लेटफार्म पर मौजूद कुछ यात्रीयों से भी फिडबैक लिया व बिना वजह प्लेटफार्म पर बैठे कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उन्होंने आन ड्यूटी स्टेशन मास्टर से भी फिडबैक लेकर सुरक्षा संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।उन्होंने कहा रात्रि गश्ती के लिए हमने अथमलगोला रेलवे स्टेशन पर बल को नियुक्त कर दिया है। क्यूंकि रेलयात्रियों की सुरक्षा हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। और हम इसे हर हाल में पूरा करेंगे।मौके पर रेलवे सुरक्षा बल के दारोगा प्रशांत कुमार,व कई सिपाही भी मौजूद रहे।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0