प्याऊ ध्वत करने गये जेसीबी चालक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

नगर निगम प्रशासन सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के मामले में दबंग के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की बात कह रहा है।

प्याऊ ध्वत करने गये जेसीबी चालक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
प्याऊ ध्वत करने गये जेसीबी चालक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मुंगेर-- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 39 हजरतगंज बाड़ा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक दिन पूर्व रात 12 बजे घर के आगे अवस्थित सरकारी समरसेबुल प्याऊ को जेसीबी की सहायता से दबंग द्वारा जबरन तोड़े जाने पर जमकर बवाल हुआ। जानकारी के अनुसार वार्ड 39 हजरतगंज में सात वर्ष पूर्व नगर निगम की ओर से सड़क किनारे समरसेबुल डीप बोरिंग का प्याऊ का निर्माण कराया था। उस प्याऊ से आस पास के लगभग 50 से 60 घर के लोग पानी भरते हैं। हाल के दिन में दबंग मो.महबूब ने समरसेबुल के पीछे घर बनाया। मो.महबूब को घर के आगे समरसेबुल प्याऊ नागवार लग रहा था। मुहल्लेवासियों के अनुसार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि से मेल में आकर मो.महबूब ने समरसेबुल प्याऊ को ध्वस्त करने की योजना बनाई। इस बीच रात 12 बजे जेसीबी को बुलाकर मो.महबूब समरसेबुल प्याऊ को ध्वस्त कराने में जुट गए। जब मुहल्लेवासियों की नजर पड़ी तो मुहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और जेसीबी चालक के साथ मारपीट करते हुए जेसीबी को वहां से खदेड़ कर भगाया। इसके बाद मुहल्ले के लोगों ने दबंग मो. महबूब के साथ भी मारपीट की।मारपीट की सूचना पर कासिम बाजार थाना की पुलिस पहुंची। दोनों पक्ष से कुछ लोगों को पुलिस रात में थाना लाई। लेकिन दोनों पक्ष द्वारा थाना में मेल मिलाप कर लिया गया। हालांकि इस मामले में नगर निगम प्रशासन सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के मामले में दबंग के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की बात कह रहा है।हालांकि हमारा चैनल इस वीडियो फुटेज की पुष्टि नहीं करता है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0