घरेलु विवाद ऐसा बढ़ा की रिटायर शिक्षक ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से 12 टुकड़ों में काट कर की हत्या

इस निर्मम हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस, हत्यारा पति गिरफ्तार

घरेलु विवाद ऐसा बढ़ा की रिटायर शिक्षक ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से 12 टुकड़ों में काट कर की हत्या
घरेलु विवाद ऐसा बढ़ा की रिटायर शिक्षक ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से 12 टुकड़ों में काट कर की हत्या

विश्वनाथ प्रताप यादव की रिपोर्ट//अरवल--जिले के महेंदिया थाना के जमुहारी गांव में तब अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब एक सनकी रिटायर शिक्षक ने अपने ही पत्नी को धारदार हथियार से निर्मम तरीके से कई टुकड़ो में काट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना सोमवार की दोपहर की है । जहा बताया जाता है की 76 वर्षीय रिटायर शिक्षक बीरबल प्रसाद को अपनी पत्नी से किसी मामले में झगड़ा हो गया था। इस दौरान गुस्से में आकर सनकी शिक्षक ने अपनी पत्नी सुमती सिन्हा को तेज धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना पाकर मेहंदिया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कातिल रिटायर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस के हस्तक्षेप से फॉरेंसिक टीम के अधिकारियों को जांच पड़ताल को लेकर बुलाया गया। मौके से पुलिस ने तेज धारदार हथियार को भी जप्त कर गिरफ्तार शिक्षक से घटना के कारण के बारे में पूछ ताछ कर जांच पड़ताल करने में लगी है।

मृतक के बड़ी बहु संजू देवी ने बताया कि घर में उस वक्त कोई नही था वे भी अपने बच्चों को स्कूल से लाने गये थे।तभी मौके का फायदा उठाकर घर का दरवाजा बंद कर ससुर ने सास की निर्मम तरीके से टुकड़े टुकड़े कर दिए दोनो के बीच बेहतर सम्बंध थे।लेकिन कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद उतपन हुई और अब उसका अंत कर दिया गया। वहीं मौके पर सम्बंधित थाने की पुलिस ने बताया कि लगभग 12 टुकड़ों में शव को काटकर क्षत विक्षत कर दिया गया है। यहां तक की स्तन के साथ पैर के अंगुली को भी कातिल ने सही सलामत नहीं छोड़ा है। हालांकि घटना किस कारण घटी पुलिस जांच में जुटी है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0