सिपाही भर्ती परीक्षा में बालिका हाई स्कूल से आठ सॉल्वर गिरफ्तार

और भी कई लोग के नाम सामने आने के बाद कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

सिपाही भर्ती परीक्षा में बालिका हाई स्कूल से आठ सॉल्वर गिरफ्तार

विश्वनाथ प्रताप यादव की रिपोर्ट//अरवल--सिपाही भर्ती परीक्षा के दुसरे चरण के दौरान रवीवार के दिन प्लस टू बालिका हाई स्कूल परीक्षा केंद्र से महज सौ मीटर की दुरी से सॉल्वर गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए सदर थाना लाया।एसपी के द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद उन्होंने कई नाम का खुलासा किया।और बताया कि चार लोग परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने गए हैं और चार लोगों के द्वारा बाहर से वॉकी टॉकी के माध्यम से प्रश्न पत्र का सोल्ब कराए जाने की तैयारी थी। तभी पुलिस ने बालिका हाई स्कूल परीक्षा केन्द्र से सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे सॉल्वर गैंग के 4 सदस्यों को गेट पर ही जांच उपरांत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि सनी कुमार को परीक्षा केंद्र के बाहर से परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में कुल आठ सॉल्वर गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया गया जिसमें राहुल कुमार, सोनू कुमार, रवि कुमार, आनंद कुमार ,निशांत कुमार, रवि कुमार, नीतीश कुमार,  कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया इनके पास से दो दो वॉकी टॉकी सात ब्लूटूथ और 7 इयरबड्स 6 मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है।

इस संबंध में एसपी ने बताया कि सभी आठ सदस्यों से पूछताछ के क्रम में औरंगाबाद समेत बिहार के अन्य जिलों के सॉल्वर गैंग के सदस्यों का नाम सामने आया है। जिसके नाम पता का सत्यापन किया जा रहा है। गिरफ्तार आठो सॉल्वर गैंग के सदस्य औरंगाबाद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। और भी कई लोग के नाम सामने आने के बाद कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0