बक्सर स्टेशन पर टीटीई की दादागिरी, वैध टिकट होने पर भी यात्रियों से वसूला जुर्माना, मचा हड़कंप।

इस घटना ने रेलवे की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं ?और यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.?

बक्सर स्टेशन पर टीटीई की दादागिरी, वैध टिकट होने पर भी यात्रियों से वसूला जुर्माना, मचा हड़कंप।

निरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट//रेल डेस्क न्यूज- बक्सर रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान टीटीई की कथित दादागिरी सामने आई है। यात्रियों का आरोप है कि उनके पास वैध टिकट होने के बावजूद टीटीई ने न केवल उनसे जुर्माना वसूला, बल्कि अभद्र व्यवहार भी किया। इस घटना से स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में भारी आक्रोश है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, दानापुर से बक्सर पहुंची एक विशेष टिकट लाल गाड़ी जांच टीम ने यात्रियों के साथ मनमानी की। दिलदारनगर निवासी देवानंद सिंह ने बताया कि उनके पास फतुहा तक की वैध टिकट थी, फिर भी उनसे 985 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि टीटीई ने जुर्माना लगाने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बताया और विरोध करने पर बदसलूकी की।

पीड़ित यात्रियों का यह भी कहना है कि टीटीई ने महिला यात्रियों को भी नहीं बख्शा और उनसे भी जबरन जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई से स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों में भी दहशत फैल गई। यात्रियों ने बताया कि टीटीई का व्यवहार बेहद अपमानजनक था और उन्होंने यात्रियों की शिकायतों को अनसुना कर दिया।

 

घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यात्रियों को अपनी व्यथा बताते हुए और टीटीई पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में स्टेशन पर हंगामे की स्थिति भी दिखाई दे रही है। इस घटना ने रेलवे की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं ?और यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.? 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषी टीटीई के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और मनमानी वसूली के मामलों को उजागर किया है, जिस पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है। यात्रियों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और रेलवे प्रशासन यात्रियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
2
sad
1
wow
0