01 करोड़ की डकैती करने वाले अपराधीयों को झारखंड व बंगाल में 10 गाड़ीयों से ढूंढ रही पटना पुलिस व एसटीएफ टीम

अथमलगोला में अपराधीयों ने की थी शराब व मटन पार्टी और यही से पुलिस को लूटकांड की आई थी गंध।

01 करोड़ की डकैती करने वाले अपराधीयों को झारखंड व बंगाल में 10 गाड़ीयों से ढूंढ रही पटना पुलिस व एसटीएफ टीम

कुंदन पाण्डेय की रिपोर्ट//पटना--18 मार्च को बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना के अशोकनगर रोड नंबर 1 बी इलाके में रियल इस्टेट प्रौपटी डिलर अभिषेक कुमार और राजू कुमार से एक करोड़ एक लाख की डकैती हुई थी। डकैती के इस संगीन मामले में पटना पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम झारखंड व बंगाल में पहुंचकर सुराग छान रही है। झारखंड में - देवघर,चाडिंल और पश्चिम बंगाल में खड़गपुर तक लागातार छापेमारी की जा रही है। इन्ही ठिकानों पर डकैतों के गिरोह के छीपे होने का संदेह है। पूरी 10 गाड़ीयों से गई पटना पुलिस व एसटीएफ की टीम दोनों राज्यों में स्थानीय पुलिस की मदद से खाक छान रही है। 

 

भीषण डकैती की घटना 18 मार्च को हुई थी,इस मामले में पटना पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी के पिता,दलाल रौशन उर्फ मुकेश कुमार व विष्णु कांत को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साथ ही लगभग सात लाख रुपये भी बरामद कर चुकी है। इस डकैती की घटना में कार मालिक का भतीजा,बाढ़ और मोकामा के अपराधी समेत एक दर्जन डकैत और साजिशकर्ता शामिल हैं।

 

सभी ने अपना सिम तोड़ दिया है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार डकैती में शामिल अपराधीयों ने अपने मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर दिया है। घटना से पहले जो मोबाइल और सिम इनके पास था उसे या तो तोड़कर फेंक दिया या फिर नष्ट कर दिया है।पटना पुलिस इन सब के डेबिट कार्ड व एटीएम पर भी नजर बनाये हुए है।आखिर वो कहां कहां से आनलाईन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की पैनी नजर है।पटना पुलिस व एसटीएफ के साथ तकनीकी टीम भी मौजूद है। पुलिस का दावा है कि सब अपराधीयों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

 

अथमलगोला में अपराधीयों ने की थी शराब व मटन पार्टी और यही से पुलिस को लूटकांड की आई थी गंध।

 

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार करोड़ एक लाख की डकैती करने के बाद सभी अपराधीयों ने आपस में रकम बांट ली थी,जिसके बाद सभी पटना जिले के अथमलगोला स्थित मुख्य आरोपी के घर पहुंचे और वहाँ शराब व मटन के साथ डीजे डांस पार्टी की। इस दरमियान तेज आवाज में डीजे बजाने के कारण स्थानीय ग्रामीण लोगों ने अथमलगोला थाने को फोन करके बुला लिया। हालांकि थाने पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी अपराधी फरार हो गये। पुलिस द्वारा जब आरोपी के घर की तलाशी ली गई तो वहाँ से एक पिस्टल बरामद किया गया।तत्काल आरोपी के पिता को आर्मस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ग्रामीण सूत्रों की मुताबिक एक करोड़ एक लाख की डकैती का पुख्ता सुराग भी पुलिस को यहीं से मिला।

 

बहरहाल पटना पुलिस व एसटीएफ सहित तकनीकी टीम पूरी शिद्दत के साथ अपराधीयों को झारखंड व बंगाल में तलाश रही है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
1
wow
1