अथमलगोला का निर्माणाधीन फोरलेन पुलिस के लिए बना सिरदर्द,फाइनेंस कर्मी से मोबाइल और बाइक की लूट

पुलिस तत्परता के साथ जांच में जुटी,तीन की संख्या में थे लुटेरे,हाइवे पेट्रोलिंग वाहन की जरूरत है। जिसके लिए वरीय अधिकारीयों को अवगत करवा दिया गया है। वाहन की उपलब्धता से निगरानी में आसानी होगी।

अथमलगोला का निर्माणाधीन फोरलेन पुलिस के लिए बना सिरदर्द,फाइनेंस कर्मी से मोबाइल और बाइक की लूट

कुंदन पाण्डेय की रिपोर्ट//पटना-- जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र का सुदूर टाल (फोर लेन) इलाका आज कल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कारण है कभी हत्या हो जाना, कभी किसी अज्ञात का शव मिलना, और अब ताजा मामला है टाल इलाके का न्यू फोर लेन पर लूट का।

पूरा मामला अथमलगोला थाना क्षेत्र बख्तियारपुर मोकामा न्यू फोरलेन का है। जहां सुदूर टाल इलाके में एक फाइनेंस कर्मी से बाइक सवार अपराधीयों ने हथियार के बल पर उनसे लूट कर ली। बताया जा रहा है कि पटना से बेगूसराय जाने के लिए निकले एक फाइनेंस कर्मी जब बख्तियारपुर से रात सवा नौ बजे अथमलगोला न्यू फोरलेन पहुंचा तो इसी बीच तीन हथियार बंद लुटेरे ओवरटेक कर गाड़ी आगे रोक दिए। और हथियार का भय दिखा कर बाइक और मोबाइल लूट लिए। उसके बाद सभी लुटेरे बाढ़ की तरफ भाग गए। पीड़ित द्वारा एक राहगीर की मदद से उसका पीछा भी किया गया। लेकिन वह भागने में सफल रहा। राहगीर द्वारा अथमलगोला थाना को सूचना दी गयी। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में बेगूसराय के मोहब्बा निवासी पीड़ित अविनाश कुमार द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है।पीड़ित का कहना है कि वह अपने भाई अभिषेक के साथ शाम 7 बजे पटना से बेगूसराय के लिए निकला था, जहां अथमलगोला थाने क्षेत्र के न्यू फोरलेन के पास तीन अपराधियों द्वारा उनका मोबाइल और बाइक लूट लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष ओंकार कुमार ने बताया कि पुलिस तत्परता के साथ अनुसंधान करते हुए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। और आवश्यक छापेमारी में जुटी है।

 

आपको बता दे कि आए दिन टाल इलाके के न्यू फोरलेन क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं हो रही है। इससे कहीं न कहीं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है? साथ ही इस तरह की घटनाओं से आस पास के लोगों के बीच के डर और खौफ का माहौल बना रहता है।

 

इसमें कोई शक नहीं कि अथमलगोला पुलिस कांड के उद्भेदन से लेकर गश्त में भी सजगता दिखा रही है। लेकिन मूलभूत संसाधनों की कमी से भी दो चार होती नजर आ रही है। जिसका मुख्य कारण है हाइवे पेट्रोलिंग वाहनों की अनुपलब्धता। ज्ञात हो कि अथमलगोला थाना क्षेत्र में करीब दस किलोमीटर का हाईवे क्षेत्र है। जिसकी सतत निगरानी के लिए एक अदद वाहन की नितांत आवश्यकता प्रतीत हो रही है। आसपास के बाढ़ और बख्तियारपुर थाना क्षेत्र हाइवे निगरानी के मामले में इतना संवेदनशील नहीं है। जितना कि अथमलगोला थाना क्षेत्र। लेकिन वहां वाहन की उपलब्धता है। गश्त सहित निगरानी मामले पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि गश्त में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही हैं। हाइवे पेट्रोलिंग वाहन की जरूरत है। जिसके लिए वरीय अधिकारीयों को अवगत करवा दिया गया है। वाहन की उपलब्धता से निगरानी में आसानी होगी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
5
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0