डीटीओ और एसडीएम की संयुक्त टीम ने पकड़ा कोयला से लदा ओवर लोड ट्रक, किया थाना के हवाले
जांच का जिम्मा जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी को दिया गया है। वह इसकी जांच करेंगे और उचित कार्रवाई भी करेगें।
रणधीर सिंह के साथ भगवान मालवीय कि रिपोर्ट//धनबाद/निरसा- चिरकुंडा थाना अंतर्गत जुनकुदर कोल वाशरी के समीप मुख्य सड़क पर कोयला से लदे हुए ओवरलोड ट्रक को अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने टीम के साथ छापेमारी कर ट्रक को कब्जे में लेकर चिरकुंडा थाने के सुपुर्द किया।
इस संबंध में डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी ने बताया कि चिरकुंडा थाना को ओवरलोड ट्रक संख्या डब्लु बी 33 सी 5142 पकडे जाने की लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि ट्रक में ओवरलोड कोयला है इसकी जांच संबंधित विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। वहीं ट्रक एवं ट्रक में लदे कोयले के कागजात की भी जांच कराई जाएगी। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि पूरे इस प्रकरण के जांच का जिम्मा जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी को दिया गया है। वह इसकी जांच करेंगे और उचित कार्रवाई भी करेगें।
जो भी हो कोयला वैध है या अवैध है इसका जांच पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा।इस संबंध में चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय ने बताया कि जिला के वरिय पदाधिकारी का जो भी निर्देश होगा उस हिसाब से पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी और कार्रवाई भी की जाएगी।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
