इनोवा कार द्वारा झारखंड से भारी मात्रा में लाई जा रही विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब तस्करी की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें।
अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//लखीसराय-एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में पिपरिया थाना की पुलिस ने इनोवा कार से झारखंड से लखीसराय लाई जा रही विदेशी शराब को जब्त किया है।साथ ही साथ पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों की पहचान पिपरिया के चंदन कुमार, पश्चिम बंगाल आसनसोल निवासी मंजय महतो और राकेश राम के रूप में हुई है।पुलिस ने तस्करों के पास से 30 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट वाली इनोवा कार को रोका। तलाशी में कार से ब्रांडेड कंपनी की 375 एमएल की 528 बोतल और 750 एमएल की 94 बोतल बरामद की गईं। यह शराब झारखंड से लखीसराय लाई जा रही थी। वही एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया की यह गिरोह लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर शराब तस्करी में सक्रिय था। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में मिली जानकारी अनुसार अन्य तस्करों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है।उन्होने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए तरीकों से शराब की खेप पहुंचा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब तस्करी की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
