मोतिहारी के मठिया ईदगाह में 23 मई को आयोजित होगा वक्फ बचाओ सम्मेलन

सैयद अहमद वली फैसल रहमानी करेंगे अध्यक्षता,पूर्वी चंपारण के हजारों लोग करेंगे शिरकत, वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ होगी आवाज बुलंद

मोतिहारी के मठिया ईदगाह में 23 मई को आयोजित होगा वक्फ बचाओ सम्मेलन

प्रतीक कुमार की रिपोर्ट//मोतिहारी--पूर्वी चंपारण जिले के मठिया स्थित ऐतिहासिक ईदगाह परिसर में आगामी 23 मई को "वक्फ बचाओ सम्मेलन" का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता अमीर-ए-शरीअत बिहार-झारखंड व ओड़िशा, सैयद अहमद वली फैसल रहमानी करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर आज मोतिहारी के ईदगाह में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें कई इस्लामी विद्वान, समाजसेवी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए इमारत-ए-शरीअत मोतिहारी जिला के अध्यक्ष मुफ्ती रेयाज अहमद कासमी ने बताया कि "वक्फ संशोधन कानून" मुस्लिम समाज की जड़ों पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि यह कानून वक्फ संपत्तियों को सरकारी नियंत्रण में लेने की साजिश है, जो पूरी तरह से असंवैधानिक और इस्लामी विरासत के खिलाफ है। इसमें पूर्वी चंपारण के कोने-कोने से हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शिरकत करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य न केवल वक्फ संशोधन कानून के दुष्परिणामों को समझना है, बल्कि लोगों को इसके विरोध के लिए संगठित करना भी है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0