पानी पटवन वाले 3 मोटर को मालवाहक टेम्पू से चोरी छिपे ले जाते हुए तीन चोर गिरफ्तार, एक टेंपू जप्त

पकड़ाए तीनों व्यक्ति के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पानी पटवन वाले 3 मोटर को मालवाहक टेम्पू से चोरी छिपे ले जाते हुए तीन चोर गिरफ्तार, एक टेंपू जप्त

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--जिला की अथमलगोला थाना पुलिस द्वारा चोरी के सामान के साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए

थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि अथमलगोला थाना के रात्रि गश्ती के पदाधिकारी स०अ०नि० हरीश कुमार द्वारा सबनीमा पुल के पास से चोरी के पानी पटवन वाले तीन मोटर को मालवाहक टेम्पू से ले जाते हुए दो व्यक्ति को पकड़ा गया। तथा एक व्यक्ति भाग गया था।पकड़ाए दोनों व्यक्ति से पूछताछ उपरांत भागे हुए तीसरे व्यक्ति को भी पकड़ा गया तथा पकड़ाए तीनों व्यक्ति के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त 1.मक्कू कुमार पिता-रविंद्र महतो 2.हीरालाल कुमार पिता-सातो महतो 3.मनीष कुमार पिता-टिमल महतो तीनों ग्राम रामनगर दियारा थाना अथमलगोला जिला पटना के निवासी हैं।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0