लल्लू मुखिया के कई ठिकानों पर पटना पुलिस ने की छापामारी,विधानसभा चुनाव 2020 में किस्मत आजमा चुके हैं।

लल्लू मुखिया उर्फ करणवीर सिंह यादव के बारे में बताया जाता है कि उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं.

लल्लू मुखिया के कई ठिकानों पर पटना पुलिस ने की छापामारी,विधानसभा चुनाव 2020 में किस्मत आजमा चुके हैं।

अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना ग्रामीण- बाढ विधानसभा चुनाव 2020 में किस्मत आजमा चुके लल्लू मुखिया के बाढ़ स्थित ठिकानों पर पुलिस ने छापामारी की है।पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाढ़ में कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के कई ठिकानों पर छापामारी की. पुलिस के अनुसार कोर्ट के आदेश पर हत्या के मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त के रूप में नामित लल्लू मुखिया के ठिकानों पर यह कार्रवाई हुई है. बाहुबली छवि के लल्लू मुखिया की पहचान बाढ़ के इलाके में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं लेकिन इनके खिलाफ कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है.विधानसभा चुनाव 2020 में किस्मत आजमा चुके लल्लू मुखिया ने बाढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय ताल ठोक दिया था. तब लल्लू मुखिया पर आपराधिक साजिश रचने के 4, धोखाधड़ी के 3, रंगदारी के 2, किडनैपिंग, डकैती और हत्या के कुल 15 मामले दर्ज थे. खुद को सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, कॉन्ट्रैक्टर और किसान बताने वाले लल्लू मुखिया उर्फ करणवीर सिंह यादव के बारे में बताया जाता है कि उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं.


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0